Tuesday 16 February 2016

जय श्री राधे कृष्ण, जय श्री राधे कृष्ण (भजन)




***भजन***

♥ <> ♥
जय श्री राधे कृष्ण, जय श्री राधे कृष्ण।
जय श्री राधे कृष्ण, जय श्री राधे कृष्ण ॥
मेरी नैया है मझधार 
आ थाम जरा पतवार
शरण आया तेरी द्वार
तू देख जरा इक बार..
जय श्री राधे कृष्ण, जय श्री राधे कृष्ण।
जय श्री राधे कृष्ण, जय श्री राधे कृष्ण ॥
पड़ा मोह भयानक जाल
बना जीवन ये जंजाल
इक बार सुन ले गोपाल
आ ना ले मुझे सम्भाल....
जय श्री राधे कृष्ण, जय श्री राधे कृष्ण।
जय श्री राधे कृष्ण, जय श्री राधे कृष्ण ॥
अब मौत ही प्यारी है लगती
हर ओर नजर बेवश तकती
निःसहाय मजबूर हूँ मैं.....
बस तेरी आस ही है दिखती..
जय श्री राधे कृष्ण, जय श्री राधे कृष्ण।
जय श्री राधे कृष्ण, जय श्री राधे कृष्ण ॥
तू आ जा नाथ अनाथों के
कुछ साथ नहीं इन हाथों के
कोइ नहीं भरोसा साथों के
तू रहता साथ अनाथों के....
जय श्री राधे कृष्ण, जय श्री राधे कृष्ण।
जय श्री राधे कृष्ण, जय श्री राधे कृष्ण ॥
♥ <> ♥

No comments:

Post a Comment